लाइव न्यूज़ :

वह दिन दूर नहीं जब कर्नाटक में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी: सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 मार्च कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब विधानसभा में सत्ता पक्ष की सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 2023 में अगले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापस आएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न मोर्चों, खासतौर पर राज्य के वित्तीय मामलों को संभालने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

बजट पर चर्चा के दौरान, उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई इसे अच्छा बजट कह सकता है, तो इसके बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि "यदि आप मेरी स्थिति में होते तो आप क्या करते?"

इस पर, सिद्धरमैया ने कहा कि अगर उन्हें मौका दिया जाता, तो उन्होंने कहा होता कि क्या करना है।

उन्होंने कहा, "... आप मेरे लिए सीट छोड़ दें, मैं कहूंगा (जो किया जाना चाहिए था)। लोग निश्चित रूप से अगली बार हमें (मौका) देंगे... वे सरकार को बदलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब हम आकर आपकी सीट पर बैठेंगे। हम सत्ता में वापस आएंगे।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखते हुए लोग अगले विधानसभा चुनाव के दौरान शांत नहीं बैठेंगे।

सिद्धरमैया को जवाब देते हुए, कानून और संसदीय मामलों के मंत्री बसवराज बोम्मई ने कोविड-19 महामारी के कारण घाटे वाले बजट की प्रस्तुति को सही ठहराने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे