लाइव न्यूज़ :

संसद के मौजूदा सत्र में पेश होगा डाटा संरक्षण विधेयक, निजता का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर भारी जुर्माने का प्रावधान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 05:58 IST

प्रस्तावित विधेयक में लोगों की निजता का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर उसके वैश्विक कारोबार (टर्नओवर) का चार प्रतिशत या 15 करोड़ रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. 'व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक 2018 का मसौदा जस्टिस बी. एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर आधारित है.

Open in App
ठळक मुद्देशीतकालीन सत्र में 'व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक' को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली हैयह विधेयक लोगों की निजी जानकारियां उनकी मर्जी के बिना इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाएगा.

सरकार ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में 'व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक' को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. यह विधेयक लोगों की निजी जानकारियां उनकी मर्जी के बिना इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाएगा.

प्रस्तावित विधेयक में लोगों की निजता का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर उसके वैश्विक कारोबार (टर्नओवर) का चार प्रतिशत या 15 करोड़ रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. 'व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक 2018 का मसौदा जस्टिस बी. एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर आधारित है.

इस उच्च स्तरीय समिति का गठन सरकार ने डाटा संरक्षण से जुड़े मसलों पर सुझाव देने के लिए किया था. विधेयक में लोगों से जुड़ी निजी जानकारियों को देश से बाहर भेजने पर प्रतिबंध और कई शर्तें लगाने के साथ भारतीय डाटा संरक्षण प्राधिकरण गठित करने का प्रावधान है. यह प्राधिकरण निजी जानकारियों के किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकेगा.

इंडियन इंफोसेक कंसोर्टियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन जैन ने कहा कि यह विधेयक आम लोगों की जानकारी का दूसरी जगह इस्तेमाल किए जाने पर सख्ती से नियंत्रण रखेगा. यह कंपनियों द्वारा डाटा के दुरुपयोग पर लगाम लगाएगा, जिससे कई बार किसी लोगों की निजता में सेंध लगाई जाती है.

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया