लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:55 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 10 अप्रैल दलाई लामा ने 'ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग' एवं ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

लामा ने ब्रिटेन में प्रिंस फिलिप (99) के निधन के बाद महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस चार्ल्स को संबोधित करते हुए पत्र भेजे हैं।

महारानी एलिजाबेथ को भेज गए पत्र में उन्होंने लिखा, ''आपके पति तथा ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनके लिये प्रार्थना करता हूं और दुख की इस घड़ी में आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ''

प्रिंस चार्ल्स को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा, ''मैंने आपकी मां, महारानी को पत्र लिखकर दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त किया है। आपको अपना प्रिय और आदरणीय मित्र मानते हुए मैं आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos