लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने नेंसी पेलोसी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:45 IST

Open in App

धर्मशाला, चार जनवरी तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने नैंसी पेलोसी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

पेलोसी को लिखे पत्र में लामा ने कहा, " मुझे कोई संदेह नहीं है कि सदन की अध्यक्ष के रूप में, आप अमेरिका के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। साथ ही अधिक शांतिपूर्ण और मैत्रीपूर्ण विश्व को आकार देने में भी मदद करती रहेंगी। "

उन्होंने कहा, "मैं... तिब्बती लोगों के प्रति आपके दृढ़ और मौजूदा समर्थन को लेकर गहरा सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। "

"सेंट्रल तिब्बन एडमिनिस्ट्रेशन" (सीटीए) के प्रमुख लोबसांग सानगे ने भी पेलोसी को बधाई दी।

अपने बधाई पत्र में उन्होंने कहा, " आप एक निडर नेता के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने हमेशा चुनौतियों के बावजूद अच्छे प्रयास किए।"

सानगे ने चीनी सरकार द्वारा तिब्बत समेत अन्य स्थानों पर किए जा रहे मानवाधिकार हनन और अन्याय के खिलाफ शक्तिशाली आवाज बनने को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह