लाइव न्यूज़ :

ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक चक्रवाती तूफान के शनिवार को पहुंचने की आशंका : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, 30 नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि एक चक्रवाती तूफान के शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। अगले 12 घंटों में इसके अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘उसके बाद कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में उसके अवदाब में बदलने की संभावना है। उसके अगले 24 घंटों में इसके बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।’’

उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और सघन होने और चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ‘‘भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है’’ और ओडिशा में आसपास के जिलों, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘संभावना है कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में 5-6 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।’’

ओडिशा में कम दबाव क्षेत्र की की गति और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताते हुए आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “हालांकि यह 4 दिसंबर की सुबह ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास होगा, लेकिन यह तुरंट तट से नहीं टकराएगा । यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा।''

उन्होंने कहा कि लोपर (निम्न दबाव क्षेत्र) के अवनत क्षेत्र में बदलने के बाद ही बारिश की गतिविधि, हवा की गति और भूस्खलन के बारे में स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ओडिशा तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और धीरे-धीरे इसकी गति बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान के दौरान इसके 60-90 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

क्रिकेटटी20 विश्व कप 2026ः अब्दुल समद, बाबर आजम, उस्मान खान और नसीम शाह शामिल, कप्तान सलमान अली आगा ने कहा- अब कोई बदलाव नहीं...

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

भारत अधिक खबरें

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए