चक्रवात आज रात कर्नाटक के तट पर पहुंचेगा, स्थिति से निपटने को तैयार : मंत्री

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:22 IST2021-05-15T21:22:19+5:302021-05-15T21:22:19+5:30

The cyclone will hit the coast of Karnataka tonight, ready to deal with the situation: Minister | चक्रवात आज रात कर्नाटक के तट पर पहुंचेगा, स्थिति से निपटने को तैयार : मंत्री

चक्रवात आज रात कर्नाटक के तट पर पहुंचेगा, स्थिति से निपटने को तैयार : मंत्री

बेंगलुरु, 15 मई कर्नाटक के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने कहा है कि चक्रवात ‘तौकते’ शनिवार रात तक राज्य के तीन तटीय जिलों में पहुंचेगा और प्रशासन स्थिति से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि तूफान की वजह से तटीय और पास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है तथा इसका प्रभाव 18 मई तक रह सकता है।

राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोमई ने कहा कि चक्रवात के आज शाम या रात तक कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आधी रात तक तीन तटीय जिलों-दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ तथा पास के चार-पांच जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

मंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन टीम और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सावधानी के तौर पर कई कदम उठाए गए हैं और राजस्व मंत्री ने तटीय जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं और मछुआरों से 18 मई तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लोगों को संबंधित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The cyclone will hit the coast of Karnataka tonight, ready to deal with the situation: Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे