लाइव न्यूज़ :

बंद स्थानों में काम करने की संस्कृति ठीक नहीं, नौकरशाहों की पहुंच जनता तक होनी चाहिए : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नौकरशाहों के लिए बंद स्थानों में काम करने की संस्कृति देश के लिए ठीक नहीं है और जरूरतमंद और गरीबों तक उनकी पहुंच होनी चाहिए।

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि देश में प्रशासनिक दृष्टिकोण तेजी से बदल रहा है और तेजी से सामाजिक-आर्थिक प्रगति, शहरीकरण और नए तकनीकी हस्तक्षेपों के कारण नौकरशाहों के लिए नई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां उभर रही हैं।

सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में आईएएस पेशेवर पाठ्यक्रम चरण दो (2019 बैच) के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों को आत्मसात करने, इनके हिसाब से खुद को ढालने के लिए नौकरशाहों को काम करने की जरूरत है क्योंकि अपेक्षा और पारदर्शिता के स्तर कई गुना बढ़ गए हैं।

कार्मिक मंत्रालय के बयान में सिंह के हवाले से कहा गया, ‘‘बंद स्थानों (कमरों में बैठकर काम करना) और वरिष्ठता क्रम की मौजूदगी देश के लिए ठीक नहीं है और नौकरशाहों को सबसे पहले जरूरतमंद और गरीबों के लिए सुलभ होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर