लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की महारैली में उमड़ा जनसैलाब, उत्साहित नजर आए नेता

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:44 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस की रविवार को जयपुर में आयोजित 'महंगाई हटाओ' महारैली में जुटी भीड़ से कांग्रेस नेता विशेषकर राजस्थान सरकार के मंत्री व संगठन पदाधिकारी बागोबाग नजर आए। लंबे समय में बाद कांग्रेस का कुनबा एक मंच पर था और सबने किसी न किसी रूप में केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा। रैली में जुटी भीड़ से उत्साहित पार्टी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा,'ऐसा लगता है कि मोदी सरकार व महंगाई दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।'

यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित की गई जहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। सारी कुर्सियां वक्ताओं के भाषण शुरू होने तक भर गईं। रैली में राजस्थान के साथ साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब व हरियाणा से भी बड़ी संख्या में लोग आए। राज्य के भिन्न-भिन्न अंचलों से रंग बिरंगे परिधानों में आए लोगों ने रैली को नया रंग दिया।

रैली स्थल पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बड़े बड़े कट आउट लगे थे। रैली में भीड़ प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के भाषण के दौरान अधिक उत्साहित रही और उनके जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

जयपुर में बीते दो ढाई साल में यह पहली बड़ी राजनीतिक रैली थी और मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने संबोधन में कहा भी कि,' ये राष्ट्रीय रैली आजादी के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर हो रही है, इतिहास बना है जयपुर में रैली होने का।'

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह रैली कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग बनेगी। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,' यह जयपुर है और यहां से हमारी जय शुरू होगी।' वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,' दावे के साथ कह सकता हूं जयपुर से नए सिरे से कांग्रेस की जीत यात्रा शुरू होगी। यह जनसैलाब इसका सबसे बड़ा गवाह है।'

रैली को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी लंबे समय बाद किसी राजनीतिक रैली में शामिल होने आईं लेकिन उन्होंने रैली को संबोधित नहीं किया।

रैली में शामिल होने के लिए सोनिया व राहुल गांधी विशेष विमान से आए। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ये सब एक बस में सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से जयपुर आईं।

उल्लेखनीय है कि यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी जहां इसके आयोजन की मंजूरी नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी