लाइव न्यूज़ :

पत्नी की मृत्यु से क्षुब्ध व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे पर रोक लगी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:07 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 23 जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मुकदमे पर मंगलवार को रोक लगा दी। इस व्यक्ति ने इलाज के दौरान अपनी पत्नी की मृत्यु से कथित तौर पर व्यथित होकर फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी।

न्यायमूर्ति डॉक्टर योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अशोक कुमार गौतम द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश जारी किया। गौतम ने मामले में 31 अक्तूबर, 2021 को दाखिल आरोप पत्र को रद्द करने और संपूर्ण मुकदमे को रद्द करने की मांग करते हुए यह याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता के खिलाफ मेरठ जिले के नौचंदी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 507, आईटी कानून की धारा 66, 67-ए और उत्तर प्रदेश ‘मेडिकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस’ कानून की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला मेरठ के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- प्रथम की अदालत में लंबित है।

गौतम के वकील ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने इलाज के दौरान अपनी पत्नी की मृत्यु के संबंध में एक शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी, मेरठ के समक्ष 21 सितंबर, 2020 को की थी।

उच्च न्यायालय ने कहा, “प्रथम दृष्टया इस मामले पर विचार करने की जरूरत है। प्रतिवादी को नोटिस जारी किया जाता है और वह चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल कर सकता है। मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर, 2021 को की जाएगी। तब तक के लिए मुकदमे की कार्यवाही स्थगित की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?