लाइव न्यूज़ :

पुलिस से घिरने पर अपराधी ने खुद को गोली मारी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:51 IST

Open in App

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में एक वांछित अपराधी ने पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर खुद को गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार कुछ अपराधियों के बानसूर से कोटपूतली आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार रात नाके लगाए थे।

पुलिस ने बताया कि एक वाहन के नाके पर नहीं रुकने पर पुलिस दल ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी वाहन से उतरकर बाजरे के खेतों से होकर भागने लगे।

उपनिरीक्षक राकेश यादव के अनुसार अपराधियों की ओर से गोली चलाए जाने की आवाज आने पर अतिरिक्त बल मंगवाया गया। बाद में पता चला कि एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली जबकि बाकी अन्य भागने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रूपचंद उर्फ सुखा के रूप में हुई है जिस पर 5,000 रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ झुंझुनू के खेतड़ी थाने में हत्या के आरोप में मामला दर्ज था। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं