लाइव न्यूज़ :

मेंगलुरु में फंसी नौका के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 13:09 IST

Open in App

मेंगलुरु, 17 मई भारतीय नौसना और भारतीय तटरक्षक ने एक संयुक्त अभियान चलाकर यहां मुल्की तट के पास चट्टानों के बीच फंसी एक नौका के चालक दल के सभी नौ सदस्यों को सोमवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भारतीय तटरक्षक के उप महानिरीक्षक एस बी वेंकटेश ने बताया कि नौका ‘कोरोमंडल’ के चालक दल के सभी नौ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इसके साथ ही यह मिशन पूरा हो गया।

भारतीय वायु सेना और तटीय पुलिस ने भी इस बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त के वी राजेंद्र ने बताया कि नौका पर सवार चालक दल के पांच सदस्यों को भारतीय तटरक्षक ने एक नौका के जरिए सुरक्षित निकाला। वहीं सुबह में कोच्चि से यहां पहुंची भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर की मदद से चार लोगों को बाहर निकाला गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट करके भारतीय तटरक्षक और इस बचाव अभियान में शामिल अन्य एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया।

इससे एक दिन पहले ही उडुपी जिले में कौप तट के नजदीक एक नौका ‘अलायंस’ डूब गई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और तीन लापता हैं जबकि तीन अन्य सुरक्षित हैं। इस नौका का अनुबंध एमआरपीएल के साथ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग