लाइव न्यूज़ :

भारत की 'नम्र शक्ति' की साख संवैधानिक मूल्यों में निहित: निरुपमा राव

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:32 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने रविवार को कहा कि दुनिया भर में अपनी ''नम्र शक्ति'' पेश करने में चीन की तुलना में भारत की ताकत उसकी लोकतांत्रिक साख, खुले समाज, संस्थागत स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों में निहित है जो विविधता, बहुलवाद और अल्पसंख्यकों के संरक्षण पर जोर देते हैं।

हालांकि, राव ने इस बात पर चिंता जतायी कि चीन की ''नम्र शक्ति'' अक्सर कठोर शक्ति -सैन्य, सामरिक और आर्थिक- का उपयोग करने के बावजूद मजबूत हो रही है।

राव ने यहां नेताजी अनुसंधान ब्यूरो में कृष्ण बोस व्याख्यान ''नम्र शक्ति की ताकत'' को संबोधित करते हुए कहा, '' चीन के मुकाबले भारत की ताकत उसकी लोकतांत्रिक साख, उसके खुले समाज और संस्थागत स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों में निहित है जो विविधता, बहुलवाद और अल्पसंख्यकों के संरक्षण पर जोर देती है।''

अमेरिका, चीन और श्रीलंका में भारत की राजदूत रह चुकी राव ने कहा कि यद्यपि चीनी शासन की सत्तावादी प्रकृति और इसके द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के कारण, इस देश द्वारा अपनी नम्र शक्ति के प्रसार का लक्ष्य प्राप्त करना आसान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे