लाइव न्यूज़ :

माकपा ने राफेल विमान सौदे की जांच कराए जाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल माकपा ने राफेल सौदे में विमान कंपनी द्वारा एक ‘बिचौलिये’ को 11 लाख यूरो का भुगतान किए जाने के दावे संबंधी फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा तथा युद्धक विमान के लिए हुए करार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

भाजपा ने फ्रांसीसी मीडिया की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।

माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, ‘‘एक फ्रांसीसी मीडिया पोर्टल में हालिया रहस्योद्घाटन हुआ कि 36 राफेल जेट खरीदने के लिए सौदे में एक 'बिचौलिए' को 10 लाख यूरो का भुगतान किया गया। इससे राफेल सौदे में एक बार फिर से रिश्वत और अन्य अवैध भुगतान का मुद्दा सामने आया है। रिपोर्ट निर्माता कंपनी दसॉंल्ट के खाते के विश्लेषण पर आधारित है।’’

पार्टी ने कहा, "राफेल सौदे की जांच का आदेश देने से (नरेंद्र) मोदी सरकार द्वारा इनकार करने से संदेह पैदा होता है कि इस मामले में कुछ गड़बड़ी है। कैग की ऑडिट रिपोर्ट स्पष्टतया अवैध भुगतान के मुद्दे को नहीं देख सकती है।’’

माकपा ने इसने पहले के आदेश को रद्द किए जाने तथा 36 लड़ाकू विमानों के लिए नए सिरे से आदेश जारी करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

फांसीसी पोर्टल मीडियापार्ट के अनुसार, उसकी रिपोर्ट देश की भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी एएफए की उस जांच पर आधारित है जिसमें पाया गया है कि इस सौदे के बाद विमान कंपनी ने भुगतान किया था।

रिपोर्ट के अनुसार निर्माता कंपनी एएफए के सवालों का जवाब नहीं दे सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह