लाइव न्यूज़ :

हनी बाबू की चिकित्सकीय सहायता के अनुरोध वाली याचिका पर अदालत ने अस्पताल के डीन को किया तलब

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:58 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के सह-प्राध्यापक हनी बाबू ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आंख में हुए संक्रमण के लिए चिकित्सकीय सहायता मांगी।

बाबू के वकील युग चौधरी ने अवकाशकालीन पीठ से याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, क्योंकि बाबू पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और ‘ब्लैक फंगस’ की वजह से उनकी आंख में भी संक्रमण हो गया है।

न्यायमूर्ति एसजे कथावाला और न्यायमूर्ति एसपी तावड़े इस अवकाशकालीन पीठ का हिस्सा है।

‘म्यूकरमाइकोसिस’ को या ‘ब्लैक फंगस’ भी कहा जाता है और यह एक दुर्लभ गंभीर संक्रमण है, जो कोविड-19 के कई मरीजों में पाया जा रहा है।

बाबू को सरकारी जीटी अस्पातल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है, लेकिन आंख के संक्रमण का नहीं।

वकील चौधरी ने अदालत से कहा, ‘‘ हनी बाबू को ‘ब्लैक फंगस’ की वजह से आंख में संक्रमण हो गया है। नौ दिन तक वह जेल में भी परेशान हुए। अब वह जीटी अस्पाल में हैं। वहां उनका केवल कोविड-19 का इलाज चल रहा है और आंख में संक्रमण का नहीं। उनकी आंख की रोशनी भी जा सकती है। वह एक शिक्षाविद् हैं।’’

पीठ ने इसके बाद जीटी अस्पताल के डीन को बुधवार दोपहर तीन बजे मामले की सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

बाबू (55) को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इलाज के लिए पिछले सप्ताह उन्हें पहले जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में जीटी अस्पताल में भर्ती किया गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं ने 31 दिसम्बर 2017 को पुणे में एल्गार परिषद की बैठक में कथित रूप से उत्तेजक और भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे अगले दिन जिले के कोरेगांव भीमा में हिंसा भड़की थी।

यह भी आरोप है कि इस कार्यक्रम को कुछ मओवादी संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

मामले की जांच बाद में एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी।

मामले में सुधा भारद्वाज, वरवरा राव सहित कई कार्यकर्ताओं को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया