लाइव न्यूज़ :

सरकारी अभियोजकों के लिए कोविड केंद्र की याचिका पर अदालत ने दिल्ली सरकार का रुख जानना चाहा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सरकारी अभियोजकों, उनके स्टाफ और परिजनों के लिए यहां 100 बेड का कोविड केंद्र बनाने के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को दिल्ली सरकार का रुख पूछा है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और एक सहायक सरकारी अभियोजक (एपीपी) की याचिका पर जवाब देने को कहा।

एपीपी दिशांक धवन ने दलील दी थी कि उन्होंने दिल्ली सरकार को अभियोजकों, अभियोजन विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए एक विशेष कोविड केंद्र के लिए ज्ञापन भेजा था।

हालांकि उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला और इसलिए उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू