लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उप्र सरकार के फैसले पर केंद्र एवं राज्यों को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘चिंतित करने वाले’’ फैसले का बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया और इस मामले पर ‘‘अलग-अलग राजनीतिक मत होने के मद्देनजर’’ केंद्र, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की सरकारों से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड-19 को रोकने के प्रयासों में कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। पीठ ने कहा कि 25 जुलाई से धार्मिक यात्रा शुरू करने की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद लोग हैरान हैं।

शीर्ष अदालत ने केंद्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों को नोटिस जारी किए और मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया। पीठ ने कहा कि उसे यह पढ़कर ‘‘थोड़ी चिंता’’ हुई कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कावड़ यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है, जबकि उत्तराखंड ने दूरदर्शिता दिखाते हुए इसकी अनुमति नहीं दी।

पीठ ने कहा, ‘‘(समाचार पत्र में) इस शीर्षक से ठीक ऊपर प्रधानमंत्री के उस बयान के बारे में लिखा था, जो उन्होंने पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग, भारत के नागरिकों पर कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे के बारे में सवाल करते हैं, इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है और हम ‘‘थोड़ा सा भी’’ समझौता नहीं कर सकते।’’

उसने कहा, ‘‘एक ही समय पर व्यक्त किए गए विभिन्न राजनीतिक मतों के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण है कि भारत के संबंधित सचिव इस समाचार के संबंध में जवाब दें। यात्रा 25 जुलाई, 2021 से आरंभ होनी है, ऐसे में इस मामले की सुनवाई कम समय में करने की आवश्यकता है।’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि 16 जुलाई, 2021 यानी शुक्रवार सुबह तक हलफनामे दाखिल किए जाएं, जिनमें भारत संघ के संबंधित सचिव उत्तराखंड राज्य के प्रधान सचिव और उत्तर प्रदेश राज्य के प्रधान सचिव उपरोक्त समाचारों पर जवाब दें। उसने रजिस्ट्री को इस आदेश की प्रति प्रधान न्यायाधीश को भेजने का निर्देश दिया और कहा, ‘‘हम संबंधित सरकारों का नजरिया जानना चाहते हैं।’’

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर का खतरा जताए जाने के बावजूद 25 जुलाई से यात्रा की मंगलवार को अनुमति दे दी। उत्तराखंड सरकार ने वैश्विक महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया