लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने कहा, दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए कमांडो की तरह काम करें, कुछ हट कर सोचें 

By भाषा | Updated: July 27, 2019 13:55 IST

अदालत ने कहा कि जलभराव से यातायात बाधित होने के अलावा जिन सड़कों या रास्तों पर पानी भरा रहता है वे बच्चों के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए घातक हो सकते हैं क्योंकि वे खुले नाले नहीं देख पाते और उसमें गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं या उनकी जान भी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि अगले 20 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को शहर में जलभराव न हो।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से बारिश के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव रोकने के लिए “कुछ हट कर सोचने” और “कमांडो की तरह काम करने” को कहा।

न्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि अगले 20 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है इसलिए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को शहर में जलभराव न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए “हरसंभव प्रयास” करने चाहिए।

अदालत ने कहा कि जलभराव से यातायात बाधित होने के अलावा जिन सड़कों या रास्तों पर पानी भरा रहता है वे बच्चों के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए घातक हो सकते हैं क्योंकि वे खुले नाले नहीं देख पाते और उसमें गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं या उनकी जान भी जा सकती है।

पीठ ने पीडब्ल्यूडी को आईटीओ जैसे अतिसंवेदनशील स्थानों पर जलभराव रोकने के लिए पानी के पंपों के साथ पहले से तैयारी रहने का निर्देश दिया है। अदालत ने विभाग को निर्देश दिया कि सभी चिह्नित स्थानों की अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी हो ताकि जैसे ही जलभराव हो, अधिकारी पानी को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई कर सकें और यातायात बाधित होने से रोकें।

साथ ही पीठ ने सुझाव दिया कि जिन स्थानों पर पानी हटाना संभव नहीं हो वहां जलाशय बनाएं जाएं या अस्थायी रूप से टैंकर लगा दें ताकि इस पानी को जमा किया जा सके और अन्य प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल हो सके। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है