लाइव न्यूज़ :

राज्य के 111 स्थानीय निकायों में एक ही दिन चुनाव कराने के संबंध में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:51 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के सभी स्थानीय निकायों में चुनाव एक ही दिन कराने संबंधी याचिका पर फैसला शुक्रवार को सुरक्षित रख लिया।

इस संबंध में याचिका दायर करने वाले दो लोगों में से एक भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने अदालत से अनुरोध किया है कि अगर चुनाव एक दिन में नहीं कराए जा सकते हैं तो कम से कम वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा एक ही दिन में की जाए। पार्टी ने दावा किया है कि ऐसा नहीं होने पर एक जगह के परिणाम से दूसरे निकायों का चुनाव प्रभावित हो सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत में दायर एक हलफनामे में कहा है कि ईवीएम की कमी के कारण वोटों की गिनती एक ही दिन में नहीं करायी जा सकती।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने बंगाल भाजपा और एक अन्य व्यक्ति द्वारा दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उक्त बात कही।

बाद में भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख प्रतापत बनर्जी ने अनुरोध किया कि कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनावों में वीवीपीएटी (पर्चियों) का मिलान करके चुनाव कराया जाए।

उन्होंने अनुरोध किया कि इस संबंध में तैयारियां पूरी होने तक कोलकाता निकाय के चुनाव स्थगित कर दिए जाएं।

लेकिन इसका विरोध करते हुए निर्वाचन आयोग के वकील ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए वीवीपीएटी अनिवार्य प्रावधान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग