लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ मुकदमे की अर्जी अदालत ने की नामंजूर

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:04 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), आठ दिसंबर लखीमपुर खीरी जिले की एक अदालत ने पिछले तीन अक्टूबर को तिकोनिया में हुई हिंसा के दौरान पत्रकार रमन कश्यप की हत्या के आरोप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने संबंधी याचिका को नामंजूर कर दिया है।

पत्रकार रमन पिछले तीन अक्टूबर को तिकोनिया क्षेत्र में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में शामिल थे। इस घटना में चार किसानों की भी मौत हुई थी।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम ने पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन द्वारा अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत पिछली नौ नवंबर को दाखिल उस याचिका को मंगलवार को नामंजूर कर दिया जिसमें रमन की हत्या के आरोप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने का आग्रह किया गया था।

उन्होंने बताया कि अदालत ने अपने आदेश में कहा कि तिकोनिया पुलिस ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में बताया है कि इस मामले में मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है और जांच जारी है। ऐसे में कोई नया मामला दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है।

पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे अजय मिश्रा को पिछले नौ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। विपक्ष इस मामले में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की यह कहते हुए मांग कर रहा है कि उनके पद पर रहते इस मामले में न्याय नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग