लाइव न्यूज़ :

अदालत ने प. बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सभी अंतरिम आदेशें की अवधि बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:21 IST

Open in App

कोलकाता, 13 अगस्त कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अपने एवं अधीनस्थ न्यायाधिकरणों के समक्ष लंबित मामलों को लेकर सभी अंतरिम आदेशों की अवधि शुक्रवार को 15 सितंबर तक बढ़ा दी। अदालत ने यह फैसला कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लगाये गए प्रतिबंधों की अवधि अगस्त अंत तक बढ़ाने के राज्य की तृणमूल सरकार के निर्णय के मद्देनजर किया।

अदालत ने मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए इस मामले को स्वत: ही सुनवायी के लिए लिया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति आई पी मुखर्जी, न्यायमूर्ति हरीश टंडन, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय और अधिकरण सहित अधीनस्थ अदालतों के समक्ष बंगाल और दीप समूह दोनों में लंबित मामलों में अंतरिम आदेशों के विस्तार का आदेश दिया।

पीठ ने निर्देश दिया कि मामले को 13 सितंबर को फिर से सुनवाई के लिए लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब