लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:35 IST

Open in App

लखनऊ,25 फरवरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमारी ने बृहस्पतिवार को गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डाक्टर के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में हजरतगंज पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने के आदेश दिये हैं।

यह आदेश अदालत ने गिरधारी के अधिवक्ता रहे सर्तजीत यादव की सीआरपीसी की धारा 156 की उपधारा 3 के तहत दाखिल अर्जी को मंजूर करते हुए पारित किया।

अदालत ने अपने आदेश में लिखा कि वादी ने पुलिस उपायुक्त संजीव सुमन व विवेचक चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ शिकायत दी है।

अदालत ने कहा कि यह विवेचना का विषय है कि पुलिस टीम की ओर से इस मुठभेड़ में अपनी आत्मरक्षा के तहत गिरधारी की मृत्यु कारित की गयी या उनके द्वारा आत्मरक्षा की परिधि से बाहर जाकर कोई कृत्य कारित किया गया।

अदालत में अर्जी प्रस्तुत कर कहा गया था कि पुलिस अभिरक्षा के दौरान थाना विभूति खंड के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं संबधित पुलिस अधिकारीगणों के द्वारा पूर्व नियोजित योजना एवं अपराधिक षडयंत्र के अतंर्गत दिनांक 14 व 15 फरवरी की रात्रि को ले जाकर हत्या कर दी गयी और हत्या के जुर्म से बचने के लिए कुछ मिथ्या लेखन करके सरकारी दस्तावेज तैयार किये गये हैं।

अदालत ने पाया कि गिरधारी के पुलिस हिरासत से भागने के बाबत दो प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज कर रखी हैं किन्तु उसके मृत्यु कारित करने का सही कारण जानने के लिए कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गयी है, जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय का भी निर्देश है।

अदालत ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट दिशानिर्देश हैं कि पुलिस मुठभेड़ों के मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और पूरी घटना की जांच की जानी चाहिए।"

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि हजरतगंज पुलिस इस मामले की जांच कानून के आधार पर करे।

गौरतलब है कि राजधानी में छह जनवरी को विभूति खंड इलाके में मोहम्मदाबाद गोहाना के अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर गिरधारी सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया