लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पुलिस को दिया चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करने का आदेश

By भाषा | Updated: February 6, 2021 11:40 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), छह फरवरी चित्रकूट जिले की एक अदालत ने कर्वी कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ 35 वर्षीय एक दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) के बृहस्पतिवार के आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार शाम को मऊ क्षेत्र के गुरदरी एवं डबरी रानीपुर गांव निवासी आदित्य कुमार, सन्तोष कुमार, कुलदीप और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ मानिकपुर क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी मामले में एक सरकारी अस्पताल की महिला कर्मचारी को षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की जांच के लिए कर्वी पुलिस उपाधीक्षक को नामित किया गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला ने अदालत में सीआरपीसी की धारा-156 (3) के तहत दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी नौ नवंबर, 2020 को उसे बहाने से चित्रकूट ले गयी और वहां से उसे देवांगना मार्ग ले जाया गया, जहां एक अर्द्ध निर्मित सरकारी भवन में आदित्य कुमार, सन्तोष कुमार, कुलदीप और दीपक ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

एसएचओ ने कहा कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वह घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंची, तो पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली परिसर से भगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां