लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिल्ली सरकार को एमसीडी की बकाया राशि का 31 मार्च तक भुगतान करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वह अपने संशोधित अनुमान के अनुसार तीनों नगर निगमों की बकाया राशि 31 मार्च तक जारी करे ताकि नगर निगम, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दे सकें।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अपने संशोधित अनुमान के तहत 2020-21 के लिए पूर्वी उत्तरी और दक्षिणी नगर निगम को ‘बेसिक टैक्स एसाइनमेंट’ (बीटीए) न देने का कोई औचित्य नहीं है।

पीठ ने कहा, “इसलिए हम (ईडीएमसी) के आवेदन को अनुमति देते हैं और दिल्ली सरकार को निर्देश देते हैं कि वह अपने संशोधित अनुमान के तहत इस वित्तीय वर्ष में निगमों को बीटीए की बकाया राशि जारी करे।”

पीठ ने अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है।

अदालत को बताया गया कि दिल्ली सरकार के संशोधित अनुमान के तहत बीटीए के तौर पर वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान ईडीएमसी को 864.8 करोड़ रुपये, एसडीएमसी को 405.2 करोड़ रुपये और उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 764.8 करोड़ रुपये दिए जाने हैं।

पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार बीटीए का भुगतान करना अगले वित्तीय वर्ष के लिए टाल नहीं सकती क्योंकि नगर निगमों को वेतन देने हैं और उन पर अन्य प्रकार के वित्तीय बोझ हैं।

अदालत एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जो उन खबरों पर आधारित थी जिनके अनुसार कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों को पिछले साल मार्च से वेतन नहीं मिला था इसलिए वह इस्तीफा देने की धमकी दे रहे थे।

इसके अलावा शिक्षकों, अस्पताल के कर्मचारी, सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को वेतन न मिलने संबंधित याचिकाएं अदालत में लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां