लाइव न्यूज़ :

अदालत ने विवाह आयोजक को कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन का दोषी ठहराया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने एक विवाह आयोजक को 2020 में उस आयोजन में 50 से अधिक लोगों को एकत्रित होने देकर कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन का दोषी ठहराया है, जिसमें किसी भी मेहमान ने न तो मास्क पहना था और न ही सामाजिक दूरी बनाए रखी थी।

दोषी सुनील नरूला के खिलाफ आरोप था कि उन्होंने 11 दिसंबर, 2020 को दिल्ली के नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित अपने फार्महाउस पर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें निर्धारित नियमों का पालन किए बिना 50 से अधिक लोगों को शामिल होने दिया।

नरूला के पड़ोसी की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत पर दो पुलिस अधिकारी फार्महाउस गए थे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि किसी भी मेहमान ने मास्क नहीं पहना था और फार्महाउस मालिक ने सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं किया था।

पुलिस ने कहा कि उक्त कार्यक्रम सहायक पुलिस आयुक्त, सब डिवीजन नजफगढ़ द्वारा 5 नवंबर, 2020 को पारित आदेश का उल्लंघन था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मीणा ने नरूला को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया। इस धारा के तहत अधिकतम सजा छह महीने तक की जेल और जुर्माना है।

सुनवाई के दौरान दोषी ने अदालत से कहा था कि उसे झूठे ही फंसाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए