लाइव न्यूज़ :

अदालत ने न्यायमूर्ति कर्णन को जमानत प्रदान की

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:09 IST

Open in App

चेन्नई, 23 मार्च महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करने और न्यायाधीशों के खिलाफ बोलने के आरोप में पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार विवादास्पद पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सी एस कर्णन को मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी।

मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ 10 से अधिक मामले लंबित हैं।

न्यायमूर्ति कर्णन द्वारा इस तरह के किसी भी कार्य में लिप्त नहीं होने के दिये गए शपथपत्र को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति वी भारती दासन ने उन्हें सशर्त राहत दी।

उन्हें 50,000 रुपये के दो मुचलके देने होंगे और शहर में रहना होगा, गवाहों को प्रभावित करने में लिप्त नहीं होना होगा और जब भी जरूरी होगा जांच अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।

न्यायाधीशों ने कहा कि शर्तों का कोई भी उल्लंघन जमानत आदेश को रद्द कर देगा।

इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के रूप में अपलोड अपमानजनक सामग्री को लेकर ‘बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु एंड पुडुचेरी’ ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ विभिन्न शिकायतें दी थीं।

उसी पर संज्ञान लेते हुए आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराधों के लिए अब तक 10 मामले दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले इस साल 16 फरवरी को उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन