लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ऑक्सीजन सांद्रकों की जमाखोरी के मामले में मैट्रिक्स सेलुलर के चार कर्मियों को जमानत दी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली की एक अदालत ने ऑक्सीजन सांद्रकों की जमाखोरी और इन्हें ऊंचे दाम पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मैट्रिक्स सेलुलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष सहित चार कर्मियों को बुधवार को जमानत दे दी।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग ने आरोपियों को निर्देश दिया कि वे न तो साक्ष्यों से छेड़छाड़ करें, और न ही गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करें तथा जब भी पुलिस बुलाए, जांच में सहयोग करें।

अदालत ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव खन्ना, उपाध्यक्ष गौरव सूरी और दो अन्य कर्मियों-विक्रांत तथा सतीश सेठी को जमानत दे दी तथा उनसे पचास-पचास हजार रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा।

दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को पिछले सप्ताह ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जो दिल्ली स्थित इनके तीन शीर्ष रेस्तराओं से बरामद हुए थे।

पुलिस के अनुसार मैट्रिक्स सेलुलर को चीन से 650 ऑक्सीजन सांद्रकों की खेप मिली थी जिनमें से 524 बरामद कर लिए गए हैं। प्राणवायु से जुड़े इन उपकरणों को 70-70 हजार रुपये में बेचा जा रहा था।

अदालत ने मंगलवार को अभियोजन से कहा था कि वह कानून बनाने से पहले लोगों को दंडित नहीं कर सकता।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आप सात मई को आदेश लेकर आए कि ऑक्सीजन सांद्रक अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दाम पर नहीं बेचे जा सकते, लेकिन मौजूदा प्राथमिकी पांच मई की है।’’

उन्होंने मौखिक टिप्पणी में कहा था, ‘‘सरकार का काम किसी आतंकवादी जैसा नहीं होता। आपको कानून के अनुसार चलना होगा। यदि कोई कानून नहीं है और आपको कोई रिक्तता महसूस होती है तो आपको इसे भरने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह