लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत 25 जनवरी तक बढायी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व सांसद के डी सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत शनिवार को 25 जनवरी तक बढ़ा दी।

सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। सिंह को इससे पहले तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था। सिंह की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज के समक्ष पेश किया गया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने सिंह की हिरासत 11 दिन बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि पूर्व सांसद से हिरासत में और पूछताछ की आवश्यकता है।

मट्टा ने अदालत को बताया कि सबूत के तौर पर बरामद दस्तावेज काफी हैं और सिंह का सामना मामले में कई व्यक्तियों के साथ कराना जरूरी है।

सिंह को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दो पीएमएलए मामलों के सिलसिले में सिंह और उनसे जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर सितंबर, 2019 में छापे मारे थे।

सिंह एलकेमिस्ट समूह के अध्यक्ष थे और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि वह वर्तमान में कारोबारी समूह के ‘‘एमरिटस चेयरमैन’’ और संस्थापक हैं।

ईडी दो धनशोधन मामलों के तहत उनके खिलाफ जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए