लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस की दवा को लेकर केंद्र के वकील की दलील पर हैरानी जताई अदालत ने

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र के वकील की इस दलील पर हैरानी जताई कि ब्लैक फंगस के उपचार में इस्तेमाल दवा एम्फोटेरिसिन बी बाजार में उपलब्ध है।

अदालत ने कहा कि जब दवा बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो इतने लोगों की मृत्यु नहीं होनी चाहिए थी। इस पर वकील ने कहा कि लोग दवा की कमी की वजह से नहीं बल्कि इसलिए मर रहे हैं क्योंकि ब्लैक फंगस अपने आप में खतरनाक है।

अदालत ने कहा कि ब्लैक फंगस से प्रभावित करीब एक तिहाई लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर केंद्र सरकार के स्थायी वकील कीर्तिमान सिंह ने कहा कि लोग दवाओं की कमी की वजह से नहीं मर रहे अन्यथा बहुत हंगामा और अफरा-तफरी होती।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ को यह दलील रास नहीं आई। पीठ ने कहा, ‘‘पहले ही इतना शोर मच चुका है और अगर आप इसे सुनना नहीं चाहते तो आपकी मर्जी।’’

हालांकि सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा ब्लैक फंगस के लिए संभावित उपचार के विकल्पों पर जारी दिशा-निर्देशों पर संतोष प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो