लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आप सरकार के श्रमिक कल्याण बोर्ड को आदेश लागू करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आप सरकार के भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण (बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यू) बोर्ड को मजदूरों के पंजीकरण और सदस्यता नवीनीकरण के संबंध में अपने आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया है और अधिकारियों से दृष्टिकोण और रुख में बदलाव की उम्मीद जताई है।

अदालत में दलील दी गई थी कि शहर के 10 लाख श्रमिकों का एक छोटा हिस्सा ही कानून के तहत पंजीकृत है जो उनके कल्याण और सेवा शर्तों से संबंधित है। इसलिए मजदूरों का बड़े तबके को वे लाभ नहीं मिल रहे हैं जो उनके लिए हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांगी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने दिल्ली सरकार से सामने आए पहलुओं का परीक्षण करने और स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया और मामले को अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर को सूचीबद्ध कर दिया।

यह रेखांकित किया गया कि अदालत की ओर से पारित किए गए आदेशों को अबतक अधिकारियों ने लागू नहीं किया है।

पीठ ने कहा, “ हमें उम्मीद है कि हमारे आदेश अगली तारीख से पहले लागू किए जा रहे होंगे। हम इस तथ्य के मद्देनजर समय देने के इच्छुक हैं कि अब उपमुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया है और हमें उम्मीद है कि जहां तक इस अदालत के आदेश लागू करने की बात है, उसे लेकर प्रतिवादियों का दृष्टिकोण और रुख बदलेगा। “

अदालत सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार अलेदिया की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यू अधिनियम के तहत दिल्ली के सभी निर्माण मजदूरों को पंजीकृत करने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग