लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में एक शख्स को बरी करने वाला फैसला हटाने के गूगल को दिए निर्देश

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल को मादक पदार्थ से संबंधित आरोपों पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को बरी करने वाले फैसले के लिंक हटाने का निर्देश दिया है। अमेरिकी नागरिक ने एक याचिका में दावा किया कि फैसला उपलब्ध होने के कारण उसे अमेरिका में अच्छी नौकरी मिलने में मुश्किल आ रही है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने गूगल के अलावा वेब पोर्टल ‘इंडियन कानून’ को भी 20 अगस्त को मामले पर अगली सुनवाई होने तक फैसले के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने इस फैसले को स्थायी रूप से हटाने के याचिकाकर्ता के अनुरोध पर केंद्र, गूगल तथा इंडियन कानून से भी जवाब मांगते हुए उन्हें नोटिस जारी किये हैं।

न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘‘ऑनलाइन मंचों से अदालत का आदेश हटाने का सवाल एक ऐसा मुद्दा है जिसमें याचिकाकर्ता की निजता के अधिकार और जनता के सूचना के अधिकार दोनों पर विचार करने की जरूरत है और साथ ही न्यायिक रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी गौर करने की आवश्यकता है।’’

अदालत ने 12 अप्रैल के अपने आदेश में कहा कि हालांकि याचिकाकर्ता को मामले में बरी कर दिया गया है लेकिन उसे, उसके सामाजिक जीवन तथा करियर के आयामों को ‘‘अपूरणीय पूर्वाग्रहों’’ का सामना करना पड़ सकता है और अत: उसे ‘‘कुछ अंतरिम संरक्षण दिया जाना चाहिए।’’

याचिकाकर्ता के अनुसार, 2009 में जब वह भारत आया तो उसके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांसेज (एनडीपीएस) कानून, 1985 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

निचली अदालत ने अप्रैल 2011 में उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं