लाइव न्यूज़ :

अदालत ने शांति भूषण, मुलायम, अमर सिंह की फोन पर कथित बातचीत मामले की दोबारा जांच के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह की फोन पर हुई कथित बातचीत वाली ऑडियो सीडी से जुड़े 2011 के मामले की नये सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने मामले को बंद करने की पुलिस की याचिका खारिज करते हुए 28 जनवरी को यह निर्देश जारी किया था। यह मामला 15 अप्रैल 2011 को भूषण की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए सीडी में छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है और इसकी सामग्री अपमानजक है।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डॉ पंकज शर्मा ने जांच अधिकारी (आईओ) को सीडी की सामग्री की पड़ताल कर 25 मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

हालांकि, जांच अधिकारी 25 मार्च को रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रहे, जिस पर अदालत ने कहा, ‘‘पूर्व के आदेश के संदर्भ में 15 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आईओ को समन जारी किया जाए। ’’

भूषण, यादव और सिंह की कथित बातचीत वाली सीडी में भूषण ने अपने बेटे एवं वकील प्रशांत भूषण का कथित तौर पर जिक्र किया था। इसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि प्रशांत उच्चतम न्यायालय के एक तत्कालीन न्यायाधीश से ''मामले के संबंध में बातचीत'' कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos