लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा मामले में अदालत ने इशरत जहां को नहीं दी अंतरिम जमानत

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

जहां ने मंडोली जेल में कोविड-19 के फैलने और अन्य चिकित्सा संबंधी परेशानी का उल्लेख करते हुए जमानत के लिये याचिका दायर की थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए 26 नवंबर को कहा, “आरोपी पर लगे गैरकानून गति‍विधि (निरोधक) अधिनियम,1967 समेत अपराध की गंभीरता पर विचार करते हुए पूर्व में हुई जिरह और जेल रिपोर्ट के मद्देनजर मैं आरोपी इशरत जहां को अंतरिम जमानत देने के लिये उपयुक्त स्थिति नहीं पाता।”

जहां की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने अदालत को बताया था कि जेल में होने से उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है और जेल में कुछ कैदी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह