लाइव न्यूज़ :

महिला वकील की मौत के मामले में ससुराल वालों को अदालत ने नहीं दी अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:32 IST

Open in App

ठाणे, 16 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने एक दिवंगत महिला वकील के ससुराल वालों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। महिला जुलाई, 2020 में दीवा स्थित अपने घर में फांसी से लटकती हुई मिली थी।

अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश शैलेंद्र ताम्बे ने नौ फरवरी को यह फैसला सुनाया, जिसकी कॉपी 15 फरवरी को उपलब्ध हुई। ठाणे जिले के मुम्ब्रा में पुलिस ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि महिला कल्पना यादव को उसके पति प्रवीण कुमार यादव ने कमरे में 20 जुलाई को फांसी से लटकता हुआ पाया था। प्रवीण कुमार यादव भी इस मामले का आरोपी है लेकिन फिलहाल वह जमानत पर है। दिवगंत महिला बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा की सदस्य थीं और वकील थीं।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि प्रवीण कुमार और उसके माता-पिता कल्पना पर अपने मायके से दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद न्यायाधीश ने कहा कि फिलहाल आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

क्राइम अलर्टRajkot Rape: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ उम्र के शख्स ने नाबालिग के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

कारोबारShare Market Today: लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर