लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अस्पताल को कामकाज बहाल करने की अनुमति नहीं दी,पिछले महीने आग से 11 मरीज मर गये थे

By भाषा | Updated: April 27, 2021 17:26 IST

Open in App

मुम्बई, 27 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने सनराइज अस्पताल को कामकाज शुरू करने की अनुमति देने के लिये अंतरिम आदेश देने से मंगलवार को इनकार कर दिया। उपनगरीय क्षेत्र भांडुप के ड्रीम्स मॉल, जहां यह अस्पताल है, में 25 मार्च को आग लग गयी थी और 11 मरीजों की मौत हो गयी थी।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा, ‘‘ हम अस्पताल को कामकाज शुरू करने का कोई आदेश आज नहीं देंगे।’’

पीठ प्रीविलेज हेल्थकेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसने उसके अंतरिम पेशा प्रमाणपत्र निरस्त करने के बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के आदेश को चुनौती दी है और अस्पताल का कामकाज बहाल करने देने का अनुरोध किया । सनराइज अस्पताल को प्रीविलेज हेल्थकेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ही चलाती है।

बीएमसी के वकील अनिल सखारे ने इस अर्जी का विरोध किया और कहा कि 25 मार्च की घटना के बाद अस्पताल के अनापत्ति प्रमाणपत्र एवं नर्सिंग लाईसेंस को रद्द कर दिया गया है।

इस मामले की अगली सुनवाई अब जून में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग