लाइव न्यूज़ :

अदालत ने बिजली चोरी के जुर्म में दो को दोषी ठहराया, कहा- कैंसर की तरह फैल गई है, 20-20 लाख का जुर्माना लगा

By भाषा | Updated: July 9, 2019 20:14 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि फिलहाल बिजली चोरी की वजह से 12 फीसदी का नुकसान होता है और अगर उसे राजस्व में बदला जाए तो यह करोड़ों रुपये होते हैं। अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता राकेश (46) और ऑटो चालक हफीज़ (38) को 9.6 किलोवाट की बिजली चोरी के जुर्म में दोषी ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने दोनों दोषियों पर 20.8-20.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उनकी जेल की सज़ा को पांच अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी है। अपनी सज़ा के खिलाफ अपील कर सकें और 10 हजार रुपये का मुचलका तथा 10 हजार रुपये की ज़मानत राशि प्रस्तुत करें।

दिल्ली की एक अदालत ने बिजली चोरी के जुर्म में दो व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि बिजली की चोरी कैंसर की तरह फैल गई है और भयावह स्थिति में पहुंच गई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि फिलहाल बिजली चोरी की वजह से 12 फीसदी का नुकसान होता है और अगर उसे राजस्व में बदला जाए तो यह करोड़ों रुपये होते हैं। अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता राकेश (46) और ऑटो चालक हफीज़ (38) को 9.6 किलोवाट की बिजली चोरी के जुर्म में दोषी ठहराया है।

वे अवैध तारों से कुंडा लगाकर अवैध तरीके से ई-रिक्श चार्ज कर रहे थे। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20.8-20.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उनकी जेल की सज़ा को पांच अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी है ताकि वे अपनी सज़ा के खिलाफ अपील कर सकें और 10 हजार रुपये का मुचलका तथा 10 हजार रुपये की ज़मानत राशि प्रस्तुत करें।

अदालत ने हाल में दिए अपने आदेश में कहा कि बिजली चोरी अब कैंसर की तरह फैल गई है और बिजली की सामूहिक चोरी भयावह स्थिति में पहुंच गई है। बिजली चोरी की वजह से 12 प्रतिशत का वितरण में नुकसान होता है और अगर इसे राजस्व में तब्दील किया जाए तो यह करोड़ों रुपये हो जाता है।

अदालत ने दोनों दोषियों को 13 लाख रुपये से ज्यादा ‘सिविल लाइबिलिटी’ के तौर पर देने को निर्देश दिया। शिकायत के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2017 को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के डीएसआईडीसी पार्क में बीएसईएस यमुना पॉवर लिमिटिड के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

वहां पर हफीज़ और राकेश कुंडा लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। वहां 12 ई-रिक्शा चार्ज की जा रही थी। शिकायत में कहा गया है कि वहां पर अवैध बिजली का इस्तेमाल घरेलू इस्तेमाल के लिए नहीं हो रहा था और वहां पर कोई मीटर भी नहीं लगा हुआ था। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया