लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने 12वीं की परीक्षा में अंकों से जुड़े कुछ छात्रों की शिकायतों की नये सिरे से पड़ताल करने कहा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की समिति को गुजरात के एक स्कूल को 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुछ छात्रों को दिये गये अंक संबंधी शिकायतों पर नये सिरे से पड़ताल करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि सीबीएसई की संबद्ध समिति शिकायत की पड़ताल करे और छात्रों की दलील स्वीकार करने या खारिज करने के कारण बताये। छात्रों ने उन्हें दिये गये अंकों के आवंटन या युक्तिकरण पर सवाल उठाये हैं।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रवि कुमार की पीठ ने कहा, ‘‘हम संबद्ध समिति को याचिकाकर्ता की शिकायत की नये सिरे से पड़ताल करने, उन्हें दिये गये अंकों के आवंटन/युक्तिकरण पर सवाल उठाने वाली याचिकाकर्ताओं की दलील खारिज करने या स्वीकार करने के वास्ते कारण बताने का निर्देश देते हैं।’’

न्यायालय ने 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कुछ छात्रों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया, जिन्होंने दावा किया है कि सीबीएसई के 30:30:40 फार्मूला के मुताबिक उनके वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक नहीं दिये गये।

छात्रों ने यह आरोप भी लगाया है कि सीबीएसई नतीजों से जुड़े विवाद निवारण तंत्र की कार्यप्रणाली को उपयुक्त रूप से लागू करने में नाकाम रहा है।

पीठ ने कहा कि समिति दो हफ्तों के अंदर इस विषय का निवारण करे। साथ ही, विषय की सुनवाई दो हफ्ते बाद के लिए सूचीबद्ध कर दी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि इन छात्रों को उनके वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर दिये जाने वो अंकों और नतीजों में दिये गये अंकों में अंतर है।

उन्होंने दलील दी, ‘‘उनकी (इन छात्रों की) यह शिकायत है कि न्यायालय द्वारा मंजूर मूल्यांकन नीति के मुताबिक उन्हें अंक प्रदान नहीं किये गये। याचिकाकर्ता किसी भी तरह मल्यांकन नीति को चुनौती नहीं दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया