लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जेल विभाग से तिहाड़ की केंद्रीय जेल-6 के कैदियों के लिए टीकाकरण नीति के बारे में पूछा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के जेल विभाग से पूछा है कि क्या उसके पास तिहाड़ की केंद्रीय जेल-6 में सभी कैदियों को टीका लगाने को लेकर कोई नीति है क्योंकि ‘‘जेल के उस बंद परिसर में कोविड-19 संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका है।’’

अदालत ने जेल विभाग से संक्रमित पाये गये कैदियों के लिए ऑनलाइन और भौतिक मुलाकात, टेली कॉलिंग सुविधाएं, जेल के कंप्यूटर केंद्र के क्रियाशील करने, वहां के कानूनी सहायता कक्ष के कंप्यूटरों को चालू करने के मुद्दों पर जेल विभाग से उपरोक्त एवं अन्य कई सवाल किये।

न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने जेएनयू की दो छात्राओं -- नताशा नरवाल और देवांगना कलिता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जेल विभाग से ये सवाल पूछे। ये दोनों ‘पिंजड़ा तोड़’ कार्यकर्ता हैं और उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की मांग की जिनमें शारीरिक मुलाकात, वीडियो कांफ्रेंस के लिए कंप्यूटर सेंटर और कानूनी सहायता आदि शामिल हैं।

‘पिंजड़ा तोड़’ संगठन छात्रावासों एवं किराये के अन्य मकानों को छात्राओं के लिए कम पाबंदकारी बनाने के लिए 2015 में स्थापित किया गया था।

नरवाल और कलिता को उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे के सिलसिले में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल तिहाड़ की केंद्रीय जेल -6 में हैं।

कैदियों के टीकाकरण के मुद्दे पर जेल विभाग ने अदालत से कहा कि फिलहाल तिहाड़ जेल में 45 साल से अधिक उम्र के बस 12 कैदी हैं और उन्हें टीका लगा दिया गया है।

इस पर अदालत ने कहा कि जेल विभाग के वकील से ‘ उस टीकाकरण नीति पर निर्देश प्राप्त करने को कहा जिसे केंद्रीय जेल-6 के कैदियों को टीका लगाने को लेकर प्रस्तावित किया जा रहा है’’ क्योंकि ‘‘जेल के उस बंद परिसर में कोविड-19 संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका है।’’

कैदियों की अपने वकीलों एवं परिवारों के डिजिटल एवं भौतिक मुलाकात के संबंध में विभाग ने कहा कि भौतिक मुलाकात महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दी गयी है जबकि डिजिटल मुलाकात तीन मई से बाहल कर दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग