लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने सरकार से कहा कि सेन्ट्रल विस्टा निर्माण के दौरान ही स्मॉग टावर लगाने के निर्देश दे

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि वह सरकारी भवनों, टाउनशिप या दूसरी बड़ी निजी परियोजनाओं में पर्याप्त एंटी स्मॉग गन का प्रयोग सुनिश्चित करने और स्मॉग टावर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश देने पर विचार करे।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के बारे में विचार करने का समय आ गया है और इसके लिये जरूरी है कि आधुनिक इमारतों के लिये, खासकर वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों में बड़ी परियोजनाओं के निर्माण के दौरान अनिवार्य रूप से ऐसा किया जाये।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने 2:1 के बहुमत के फैसले में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के तीन किमी के दायरे के पुनर्विकास की सेन्ट्रल विस्टा परियोजना को मंगलवार को हरी झंडी दे दी।

पीठ ने कहा, ‘‘हम प्रतिवादी आवास और शहरी विकास मंत्रालय से यह कहना उचित समझते हैं कि वह विकास परियोजनाओं, विशेषकर सरकारी भवनों, टाउनशिप या बड़ी निजी परियोजनाओं, के निर्माण के दौरान स्मॉग गन के इस्तेमाल सुनिश्चित करने और स्मॉग टावर लगाना अनिवार्य करने के बारे में सामान्य निर्देश जारी करने पर विचार करे।’’

न्यायालय ने कहा कि अब समय आ गया है कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये आधुनिक इमारतों विशेषकर वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों की बड़ी परियोजनाओं में निर्माण के दौरान ही इसे अनिवार्य फीचर बनाया जाये। दूसरे शब्दों में तेजी से खराब हो रही वायु गुणवत्ता वाले इलाकों के लिये इस संबंध में निर्देश दिये जाने चाहिए।

न्यायालय ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से कहा कि वह इस संबंध में आवश्यक रूपरेखा को अंतिम रूप दे और उचित निर्देश जारी करे।

न्यायालय ने सेन्ट्रल विस्टा परियोजना के विभिन्न पहलुओं को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनाये गये फैसले में यह निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह