लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिल्ली सरकार से इस्तेमाल की जा चुकी कोविड जांच किट के निपटान के प्रोटोकॉल के बारे में पूछा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की अगुवाई वाली सरकार से पूछा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस्तेमाल की जा चुकी कोविड-19 जांच किटों के निपटान के लिए क्या दिशा-निर्देश या प्रोटोकॉल हैं और उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले अस्पताल, क्लिनिक एवं डॉक्टर उनका पालन कर रहे हैं या नहीं।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता संजय घोष एवं वकील नमन जैन से कहा कि वे दिशा-निर्देशों या प्रोटोकॉल और उन्हें जारी करने वाले प्राधिकरण के बारे में मालूम करें और यह भी पता करें क्या उन्हें लागू किया जा रहा है या नहीं।

पीठ ने दिल्ली सरकार के वकीलों से निर्देश के साथ आने को कहा और मामले को तीन दिसंबर को अगली सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया।

एक वकील ने एक जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि (दक्षिण पूर्वी दिल्ली के) जिलाधिकारी (डीएम) के लाजपत नगर दफ्तर में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की जाने वाली रैपिड एंटीजन जांच में इस्तेमाल स्वैब (रूई लगी तीली जिनका इस्तेमाल नाक और मुंह से नमूने लेने के लिए किया जाता है) का अनुचित तरीके से निपटान किया जा रहा है।

याचिकाकर्ता पंकज मेहता ने आरोप लगाया कि इस्तेमाल की गई स्वैब को सार्वजनिक स्थानों पर फेंका जा रहा है और डीएम दफ्तर में इस्तेमाल की गई स्वैब के ढेर पर जांचें की जा रही हैं।

मेहता ने अपनी याचिका में कहा है कि इस तरह से स्वैब का निपटान करने से बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने के खतरे की शिकायत करने पर काउंटर पर मौजूद डॉक्टर ने कहा कि ये सभी स्वैब उन लोगों की हैं जिन्हें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए सुरक्षित हैं और "आप अपनी जांच कराइए।"

घोष ने याचिका में किए गए दावों और आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि याचिका में जिन स्वैब का हवाला दिया गया है, उनका इस्तेमाल नहीं किया गया था या वे खराब थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos