लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने केंद्र से कहा- अनिवार्य वाद पूर्व मध्यस्थता को लेकर प्रस्तावित कानून के बारे में बताएं

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र से पूछा कि वह बताए कि क्या वह न्यायपालिका पर से बोझ कम करने के लिए वाद दाखिल करने से पूर्व अनिवार्य मध्यस्थता के लिये किसी कानून पर विचार कर रही है।

वाद पूर्व मध्यस्थता सौहार्दपूर्ण माहौल में मध्यस्थ की मदद से पक्षकारों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश को कहा जाता है, जो अदालत में मामला ले जाने या नोटिस भेजने से पहले की जाती है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि उन्होंने सुना है कि सरकार वाद पूर्व मध्यस्थता को लेकर कानून पर विचार कर रही है।

इस पर मेहता ने कहा कि उन्हें इस मामले में निर्देश लेने की जरूरत है और सरकार के इरादे से अदालत को अवगत कराने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO