लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पशु कल्याण बोर्ड से पूछा, बंद हुए सर्कसों के जानवरों का क्या हुआ?

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) को बंद हो चुके सर्कसों के पशुओं की स्थिति पर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ पेटा (पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के हिमायती लोग), भारत द्वारा याचिका पर सुनवाई करते हुए एडब्ल्यूबीआई को हलफनामा दायर करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया।

पेटा के वकील अमन हिंगोरानी ने कहा कि एडब्ल्यूबीआई की ओर से पहले से दाखिल हलफनामे में ऐसे पशुओं की स्थिति पर विशिष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

अदालत ने अपने 10 अगस्त के आदेश में कहा, “ प्रतिवादी संख्या तीन (एडब्ल्यूबीआई) के लिए पेश हुए वकील राजेश कुमार गोंगना को सुनिश्चित करना होगा कि तीन हफ्तों के भीतर एक और हलफनामा दायर किया जाए जिसमें ऐसे पशुओं की स्थिति बताई जाए।”

पिछले साल, भारतीय पशु संरक्षण संगठन संघ (एफआईएपीओ) द्वारा अदालत को सूचित किया गया था कि एडब्ल्यूबीआई द्वारा दायर एक रिपोर्ट के अनुसार, उसके साथ लगभग सर्कस के 740 जानवर पंजीकृत थे, लेकिन एक सर्वेक्षण में केवल 28 ही पाए गए।

अदालत ने तब एडब्ल्यूबीआई और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को यह पता लगाने का निर्देश दिया था कि लापता जानवरों का क्या हुआ और उनके साथ पंजीकृत सभी सर्कस जानवरों की स्थिति पर एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था।

एडब्ल्यूबीआई द्वारा देश भर में सर्कस का निरीक्षण करने पर उसके साथ पंजीकृत जानवरों के मुकाबले जानवरों की संख्या में बहुत बड़ा अंतर मिलने पर अदालत ने इसे “गंभीर” एवं “चौंकाने वाला” करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो