लाइव न्यूज़ :

जमीन हड़पने के मामले में खडसे की अर्जी पर अदालत ने ईडी से से किये कई सवाल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:59 IST

Open in App

मुम्बई, आठ फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जानना चाहा कि यदि किसी मामले में किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तो क्या उसे गिरफ्तार करना जरूरी है जबकि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिताले की पीठ ने यह भी सवाल किया कि पूछताछ के लिए बुलाया गया इंसान यदि कुछ खास प्रश्नों का उत्तर नहीं देता है तो क्या उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है।

पीठ ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये सवाल किये। याचिकाकर्ता ने अदालत से 2016 के भूमि हड़पने के एक मामले में आर्थिक मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) और ईडी द्वारा उन्हें भेजे गये समन को खारिज करने का अनुरोध किया है।

खडसे के वकील आबाद पोंडा ने अदालत से कहा कि याचिकाकर्ता एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए इच्छुक है लेकिन उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि सहयोग के बाद भी इस आधार पर उनके मुवक्किल को गिरफ्तार किया जा सकता है कि उन्होंने पूछताछ के दौरान टाल-मटोल किया।

इस पर पीठ ने कहा, ‘‘ यदि किसी मामले में कोई व्यक्ति जांच में सहयोग कर रहा है तो गिरफ्तार करने की क्या जरूरत है? यदि वह प्रश्नों के उत्तर नहीं देता तो क्या उसे असहयोग के लिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या उसपर गिरफ्तारी की तलवार नहीं लटक रही है? ’’

इस पर ईडी की ओर पेश अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी का प्रश्न इस बात पर निर्भर करेगा जांच किस तरह आगे बढ़ती है।

भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल हुए खडसे 15 जनवरी को यहां ईडी कार्यालय में पेश हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा