अदालत ने वाजे को जेल में दवाओं और कपड़े मुहैया कराने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 00:20 IST2021-05-07T00:20:32+5:302021-05-07T00:20:32+5:30

The court allowed Vaje to provide drugs and clothes to the jail. | अदालत ने वाजे को जेल में दवाओं और कपड़े मुहैया कराने की अनुमति दी

अदालत ने वाजे को जेल में दवाओं और कपड़े मुहैया कराने की अनुमति दी

मुंबई, छह मई मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को तलोजा जेल के अधिकारियों को निलंबित पुलिस अधिकारी सचिव वाजे को दवाएं और रोजमर्रा की जरूरत की कुछ चीजें मुहैया कराने का निर्देश दिया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में गिरफ्तार वाजे फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

उसने अदालत का रुख कर जेल में एक टी-शर्ट, एक जोड़ी जींस, स्पोर्ट्स शूज, वाशिंग पाउडर, चीनी और नमक का डिब्बा, नमक की थैली, नहाने का साबुन, चश्मा और दवाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

विशेष न्यायाधीश पी आर सित्रे ने उसके अनुरोध पर संबंधित निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The court allowed Vaje to provide drugs and clothes to the jail.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे