लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अखिल गोगोई को शपथ ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:48 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 मई विशेष एनआईए अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई को असम विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले कार्यकर्ता गोगोई को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राजद्रोह और आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किया था। गोगोई जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले असम के पहले व्यक्ति हैं।

विशेष एनआईए न्यायाधीश प्रांजल दास ने राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें असम विधानसभा परिसर में विधायक के तौर पर शपथ लेने की अनुमति प्रदान की।

गोगोई के वकील शांतनु बोरठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' यह जमानत नहीं है। गोगोई को केवल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। उन्हें दोबारा जेल में लौटना होगा।''

गोगोई ने हाल ही में संपन्न हुए असम विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरभि आर को 11,875 मतों से हराया था।

एनआईए ने सीएए के खिलाफ राज्यभर में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन में भूमिका के आरोप में गोगोई को दिसंबर 2019 में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल