लाइव न्यूज़ :

दंपति ने युवती को बंधक बनाया, जबरन बच्चा पैदा करने के लिए किया गया बलात्कार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:51 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), 12 नवंबर नागपुर निवासी 21 वर्षीय एक युवती को बंधक बनाकर उससे बच्चा पैदा करने के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला निवासी एक दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि नागपुर निवासी युवती को 16 माह तक बंदी बनाकर रखने, उसके साथ बलात्कार करने और उसे बच्चा पैदा करने के लिए विवश करने के आरोप में जिले के काठ बड़ौदा गांव के पूर्व उपसरपंच राजपाल सिंह (38), उसकी पत्नी चंद्रकांता (26), उसके रिश्तेदार वीरेंद्र, कृष्णपाल और दलाल के रूप में काम करने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब राजपाल ने छह नवंबर को पीड़ित महिला को उज्जैन शहर के देवास गेट बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि होश में आने के बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि राजपाल ने एक महिला की मदद से 16 महीने पहले पीड़िता को खरीदा था और उसे उज्जैन लाया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने दोनों बच्चों की मौत होने और पत्नी की नसबंदी होने के कारण राजपाल तथा उसकी पत्नी ने पीड़िता से बच्चा पैदा कराने के लिए यह साजिश रची थी। उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इसके लिए दंपति ने पीड़िता को बंदी बना लिया और उससे बच्चा पैदा करने के लिए उसके साथ राजपाल ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने 25 अक्टूबर को एक बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद दंपति ने छह नवंबर को इस महिला को बस अड्डे पर छोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि राजपाल ने पीड़िता की किस तरह खरीद-फरोख्त की, इसकी जांच के लिए पुलिस का एक दल नागपुर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया