लाइव न्यूज़ :

कतर में मादक पदार्थ मामले में दोषी पाये जाने के बाद मुंबई लौटा दंपति

By भाषा | Updated: April 15, 2021 11:07 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल कतर में 2019 में मादक पदार्थ मामले में 10 साल जेल की सजा प्राप्त मुंबई के दंपति ओनिबा और शारिक कुरैशी बृहस्पतिवार को अपनी छोटी बेटी के साथ वापस लौटा ।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी ने कहा कि दंपति रात ढाई बजे हवाईअड्डा पहुंचा। बाद में यह पता चला कि दंपति के बैग में उनके किसी रिश्तेदार ने बिना उन्हें बताये यह मादक पदार्थ रखा था, जिसके बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

दंपति को जुलाई 2019 में कतर के अधिकारियों ने हमद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर 4.1 किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि बाद में यह पता चला कि शारिक की चाची तबस्सुम कुरैशी ने मादक पदार्थ की तस्करी के लिए उनका इस्तेमाल किया। तबस्सुम ने ही उनकी यात्रा का बंदोबस्त किया था।

घटना के वक्त शारिक जापान की एक कंपनी में कार्यरत थे और ओनिबा को अपने गर्भवती होने का पता चला था। ओनिबा ने पिछले साल फरवरी में जेल में बेटी आयत को जन्म दिया था।

दंपति के परिजनों ने भारत सरकार से संपर्क कर मामले में दखल देने की मांग की थी। इसके बाद एनसीबी ने कतर में अधिकारियों से संपर्क किया। दंपति ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। अंत में दंपति को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण