लाइव न्यूज़ :

दंपति ने काला जादू के संदेह में रिश्तेदार के बेटे को मार डाला

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:28 IST

Open in App

बीड, पांच फरवरी महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में एक दंपति ने छह साल के एक लड़के की कथित तौर पर इस संदेह में हत्या कर दी कि उसके परिवार द्वारा किए गए "काले जादू" के कारण उनकी भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रत्नागिरी गांव में बुधवार को यह वीभत्स घटना हुई और आरोपी रोहिदास सपकाल और उसकी पत्नी देवयीबाई को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़का गांव के बाहरी इलाके में एक स्कूल के पास अपने दोस्तों के साथ खेलने के दौरान बुधवार सुबह लापता हो गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में वह स्कूल के पास पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) लक्ष्मण केंद्रे ने कहा कि दंपति के पास एक भैंस थी जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी ने लड़के के परिवार पर काला जादू करने का संदेह किया और उन्हें अपनी भैंस की मौत के लिए दोषी ठहराया।

उन्होंने बताया कि आरोपी और लड़के के माता-पिता रिश्तेदार हैं।

केंद्रे ने बताया कि परिवार से बदला लेने के लिए, दंपति ने लड़के को उठाया और उसे अपने घर ले गया, जहां उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को स्कूल के पास फेंक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!