लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में दंपति ने 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में एक दंपति ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

पुलिस ने इस सिलसिले में रेशमा को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पति जितेंद्र फरार है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अजीत के तौर पर हुई है जो मंगोलपुरी में रहता था।

पुलिस को रविवार अपराह्न पौने तीन बजे घटना के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि जितेंद्र ने अजीत से रविवार को सौ रुपये चुकाने के लिए कहा। इस मुद्दे पर उनके बीच जोरदार बहस हुई। अजीत ने आरोपी की पिटाई कर दी और रुपये देने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद जितेंद्र घर गया और चाकू लेकर आया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। उन्होंने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादा खून बहने से अजीत की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'