लाइव न्यूज़ :

दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया; पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:30 IST

Open in App

सहारनपुर, 17 अक्टूबर जिले में थाना सदर बाजार के अन्तर्गत एक दंपती ने रविवार को कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।

दोनों का विवाह चार साल पहले ही हुआ था और उनकी ढाई साल की एक बेटी है।

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना सदर बाजार के अन्तर्गत गोविंद नगर में रहने वाले किराना व्यापारी पारुल कक्कड (32) और उनकी पत्नी वंशिका (30) ने किसी बात पर आपस में कहासुनी हो जाने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दंपती की हालत बिगड़ गई।

शर्मा के अनुसार कारोबारी के परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया। वंशिका की गम्भीर हालत को देखते हुए परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद था जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। वंशिका अभी होश में नही है। उसके होश में आने पर स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos