लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के आरोप में दंपति और बेटी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:43 IST

Open in App

फतेहपुर, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर क्षेत्र में ढाई माह पूर्व एक युवक की हत्या कर उसका शव फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति और उनकी बेटी को गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने रविवार को बताया, "16 जनवरी को हुसेनगंज थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव के युवक सनोज कुमार (22) का शव असोथर क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव की छोटी नहर में पाया गया था।"

उन्होंने बताया, "जांच के दौरान प्रकाश में आया कि 14 जनवरी को सनोज अपनी मंगेतर सुधा से मिलने असोथर आया था, तभी रात में किसी बात पर हुए विवाद के दौरान सुधा (मंगेतर) और उसके पिता इंग्लेश पासवान व मां शकुंतला देवी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।"

एएसपी ने बताया कि सनोज की मौत के बाद इंग्लेश, उसकी पत्नी शकुंतला और बेटी सुधा ने उसके शव को प्रेममऊ कटरा गांव के नहर में फेंक दिया था।"

कुमार बताया, "शनिवार को असोथर पुलिस ने युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए इंग्लेश, उसकी पत्नी शकुंतला और बेटी सुधा को गिरफ्तार कर सक्षम अदालत के सामने पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल